फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी दें मैडम कोलो' को जन्मदिन की बधाई

Tue, 25 Dec 2012 12:11 PM IST
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलो के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। क्यों न हो, आज से 56 साल पहले वो पैदा हुआ था। ओहियो में कोलंबस जू के कर्मचारी उसके जन्मदिन की तैयारियों में लगे हैं और कोलो अपने पुराने दिन याद कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कोलंबस जू के सबसे पुराने जानवर यानी कोलो द गोरिल्ला की। तो देर किस बात की, क्रिसमस के मौके पर आप भी कोलो को बधाई दीजिए।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रांत ओहियो के प्रसिद्ध कोलंबस जू में कोलो नाम के मादा गोरिल्ला का बहुत नाम है। उसे देखने के लिए रोज हजारों लोग आते हैं। 25 दिसंबर को कोलो का जन्मदिन है और आज उससे मिलने वाले विजिटर खासतौर पर उसके लिए बर्थडे विशिज गा रहे हैं। बच्चे तो बच्चे बड़े भी हैप्पी बर्थडे कोलो का गाना गा रहे हैं।

दूसरी तरफ कोलो मैडम आज का दिन मनपसंद खाना और भरपूर आराम के साथ बिताना चाह रही हैं। जू के कर्मचारियों ने कोलो को मनपसंद खाना दिया है। कोलो को तोहफे के तौर पर पैक्ड केक दिया गया। कोलो ने खुद बड़े ही ध्यान से पैक खोला और केक का स्वाद लिया। इसके अलावा और भी कई साले तोहफे कोलो को दिए गए हैं।
विज्ञापन


जू में सबसे पुराने जानवर के तौर पर रह रही कोलो के तीन बच्चे हैं और तीनों ही कोलो की तरह लोकप्रिय हैं। यूं तो गोरिल्ला दक्षिण कोरिया में पाए जाते हैं लेकिन पिछले पांच दशकों में इस संरक्षित प्राणी की तादाद में भारी कमी आई है। इसी कारण वैज्ञानिक एनिमल पार्क में इनका संरक्षण करके इनकी प्रजाति को बचाने और बढ़ाने के प्रयत्न कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें