फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज का इंजेक्शन लगा तो बरसने लगी कोकीन

Tue, 02 Apr 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग तस्करी के लिए कैसे कैसे तरीके अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया न्यूयॉर्क मे सामने आया अपने गुदाद्वार में भारी मात्रा में कोकीन छिपाने वाले मरीज की पोल खुल गई।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के लिंकन अस्पताल में मनोचिकित्सा वार्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उससे पूछताछ की गई तो वो जोर जोर से चिल्लाने लगे। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि मरीज के पेट में बेतरह दर्द है और उसे कब्ज से राहत दिलाने पर ही पेट दर्द खत्म हो सकता है।

इसी प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों ने मरीज को एनीमा का डोज देने का आर्डर दिया ताकि मरीज शौच जाकर पेट हल्का कर सके। इस पर मरीज ने सख्त ऐतराज किया लेकिन मेडिकल स्टाफ की मदद लेकर मरीज को जबरन एनीमा की डोज दे दी गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद मरीज के पेट में मरोड़ उठी और वो शौच के लिए गया। मरीज के साथ गया मेडिकल स्टाफ उस समय अचंभे से भर उठा जब मरीज की शौच में कोकीन के पैकेट बरसने लगे।

मरीज के शौच में करीब 17 कोकीन के पैकेट निकले जिसे पुलिस के सपुर्द कर दिया गया। डॉक्टरों के बयान के मुताबिक हो सकता है कि ये व्यक्ति शरीर में छिपाए कोकीन को बाहर निकलवाने आया हो। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह मादक पदार्थ को शरीर में छिपाने का पहला वाकया नहीं है। पिछले माह ही फ्लोरिडा में एक महिला को गिरफ्तार किया गया जो अपने गुप्तांग में कोकीन छिपाकर ले जा रही थी। अप्रैल 2012 में अपनी नकली टांग में मारिजुआना छिपाकर ले जा रहे व्यक्ति को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें