फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट न मिली तो मैडम ने दे डाली 'अनोखी धमकी'

Sat, 25 May 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के लती तो आपने कई देखे होंगे लेकिन इन मोहतरमा की बात कुछ और है। अस्पताल में भरती ये महिला सिगरेट की मांग करने लगीं और जब सिगरेट नहीं मिली तो इन्होंने इमारत के पांचवें माले से कूदने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक चीन की 24 वर्षीय महिला जिया ली पान झोंगसान के एक अस्पताल गई हुई थीं। डिप्रेशन में चल रही जिया डॉक्टर से अपने व्यवसायिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल तलाशने के लिए गई थीं। लेकिन वहां पहुंचकर उन्होंने जो हरकत की, उसने कइयों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

वेटिंग रूम में इंतजार करने के दौरान उन्होंने साथ बैठे एक मरीज से सिगरेट मांगी। जब उसने सिगरेट देने से मना कर दिया तो जिया आपा खो बैठी और चिल्लाने लगी। बालकनी में पहुंचकर भी उसका तमाशा रुका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिया बालकनी की रेलिंग पर जा खड़ी हुई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हालात काफी नाजुक हो गए थे। ऐसे में एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा और उसे सिगरेट दी।

इसी बीच जिया को भरोसे में लेने के बाद उसने उसे ऊपर खींच लिया। इस बीच बचावकर्मी भी तैनात हो गए थे।
हालांकि पुलिस कर्मी नहीं मानते हैं कि उन्हें कोई मानसिक बीमारी है लेकिन ये जरूर है कि जिया को डॉक्टरी सलाह की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें