फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने अपने फ्रीजर में रखा हुआ है 'एलियन'

Wed, 12 Jun 2013 11:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां पूरी दुनिया उड़नतश्तरियों और एलियन के अस्तित्व को लेकर कयास लगा रही है, वहीं चीन के एक शख्स ने अपने घर में 'एलियन' होने का दावा किया है।
विज्ञापन


इस व्यक्ति का कहना है कि उसके फ्रीजर में एलियन है। इंटरनेट पर उसने इस कथित 'एलियन' के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

चीन में जंगल की आग की तरह मशहूर हुई ये तस्वीरें कितनी सच्ची हैं, ये तो हम नहीं कह सकते हैं, लेकिन ली का ये दावा काफी हैरत में डालने वाला है।

देखें तस्वीरें-


















ली का दावा है कि ये 'एलियन' उसे यलो रीवर के किनारे से मिला।


















तस्वीर की सच्चाई के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन इंटरनेट पर ये खासा लोकप्रिय हो गई हैं।


















वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इसे साफ तौर पर फर्जी करार दे दिया है और इसे रबड़ का बताया है।

ली का दावा है कि एक रात उन्होंने अपने घर की छत पर कुछ आवाज सुनी। तभी एक उड़नतश्तरी जमीन पर आई और उसी में से ये जीव बाहर आया। जिसे उन्होंने फ्रीजर में रख रखा है।

हालांकि पुलिस ने इसे पूरी तरह झूठ बताया है और कहा है कि ये सब एक धोखा है। 'एलियन' के नाम पर ये एक उच्च गुणवत्ता वाले रबड़ का पुतला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें