अपनी पूरी जिंदगी पुरुष के रूप में गुजारने के बाद उसे पता चला कि वह असल में लेडीज है। क्या हुआ? आप भी दंग रह गए न यह बात सुनकर? लेकिन यह सच्ची घटना है।
हांगकांग में एक आदमी को 66 साल बाद पता चला कि वो आदमी नहीं बल्कि औरत है। वो भी तब जब शरीर में हुई सूजन का इलाज कराने के लिए वह अस्पताल पहुंचा।
इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसे बताया कि यह सूजन नहीं, बल्कि गर्भाशय की गांठ है और वो मर्द न होकर एक औरत है। अगर वह इलाज के लिए क्वेंग वाह अस्पताल न जाती, तो यह सच्चाई कभी नहीं खुलती।
चाइनीज यूनिवर्सिटी के एलिस होन काम-लून ने बताया कि वह एक महिला ही है, जो गर्भधारण नहीं कर सकती। लेकिन कंजेंशियल अडेरनल हाइपरप्लासिया से पीड़ित होने की वजह से वो पुरूष जैसा दिखता है।
एलिस के मुताबिक ये अपने तरह का विरला मामला है। ये सुनकर उसे झटका जरूर लगा, लेकिन उसने पुरूष रहकर ही जीवन बिताने का फैसला किया है।