इस वीडियो को देखने के बाद 'जाको राखे साइंया मार सके न कोई' वाली बात पर भरोसा और पुख्ता हो जाता है। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में एक दो साल की बच्ची पांचवे माले की खिड़की से पड़ी। लेकिन बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई।
दरअसल उसी समय मोटरसाइकिल सवार कुरियर वालों का एक ग्रुप वहां मौजूद था। जैसे ही बच्ची गिरी वहां खड़े इन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
देखें वीडियो:
हालांकि ये नहीं पता चल सका है कि बच्ची खिड़की पर क्या कर रही थी और उसके मां-बाप कहां थे। लेकिन अच्छी बात ये रही कि नीचे खड़े लोगों ने उसे देख लिया और बच्ची को कोई चोट नहीं पहुंची।