फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल तक कैफे में कैद रहा गेम का दीवाना

Sat, 30 Mar 2013 09:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि लत बुरी चीज है। जिसे लग जाए उसके लिए आफत बन जाती है। ऐसा ही कुछ चीन के एक नौजवान के साथ हो गया जिसे इंटरनेट पर चैटिंग करने की अनोखी लत लग गई। इसी लत के चलते ये नौजवान छह साल तक इंटरनेट कैफे में ही जमा रहा।
विज्ञापन


चीन के जिन प्रांत में ली मैंग नाम के युवक को इंटरनेट पर चैटिंग का शौक चढ़ा। इसी शौक के चलते वो अपना अधिकतर समय कैफे में नैट के सामने चेयर पर गुजारने लगा। मैंग को चैटिंग की ऐसी लत लगी कि वो छह साल तक कैफे में ही जमा रहा।

इंटरनेट कैफे के मालिक ने बताया कि मैंग हर समय इंटरनेट कैफे में ही जमा रहता था। वो कभी कभार ही अपनी कुर्सी छोड़ा करता था। खाने पीने का सामान खरीदने या महीने में एक बार नहाने के लिए मैंग कैफे से बाहर निकलता था।
विज्ञापन


कैफे में आने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मैंग रात को कैफे में आता था। पूरी रात चैटिंग करता और दिन में थकान के चलते कैफे में ही सो जाता। धीरे धीरे उसने कैफे से बाहर जाना भी बंद कर दिया।

अपना गुजारा चलाने के लिए मैंग वर्चुअल वस्तुएं बेचा करता था। यानी इंटरनेट के जरिए खरीद फरोख्त करता था। इससे उसे 212 डॉलर प्रतिमाह मिल जाते थे। इसमें से 53 डॉलर वो इंटरनेट कैफे की फीस दिया करता था।

कैफे के मालिक ने बताया कि मैंग दिन में कुछ समय के लिए वर्चुअल ऑर्डर की डिलीवरी (नेट के जरिए) करता है। उसका बाकी का समय गेमिंग और चैटिंग में बीतता है। चूंकि मैंग की आय भी इंटरनेट के जरिए होती है इसलिए मैंग को बाहर जाने की खास जरूरत महसूस नहीं होती।

चीन में इन दिनों किशोरों में इंटरनेट गेमिंग की लत को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। कम उम्र के बच्चे भी दिन दिन भर इंटरनेट पर चैटिंग और गेमिंग में लगे रहते हैं जिसे परिवार परामर्श केंद्र में गंभीरता से लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें