फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, चीन की मुर्गी ने दिया दुनिया का सबसे छोटा अंडा!

Sat, 20 Oct 2012 01:29 PM IST
एजेंसी/बीजिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में दुनिया का सबसे छोटा अंडा मिलने की चर्चा है। इसका वजन महज 2.58 ग्राम है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि चोंगकिंग नगरपालिका में पाया गया नया अंडा शायद दुनिया का सबसे छोटा अंडा होने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मलेशियन बंटम प्रजाति की एक मुर्गी ने सोमवार को एक अंडा दिया है, जिसका आकार करीब दो सेंटीमीटर है और वजन महज 2.58 ग्राम है।
विज्ञापन


यह मुर्गी चोंगकिंग के शापिंगबा जिले के 55 वर्षीय हजाम हे दाइयू की है। इस अंडे ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसके मालिक भी हैरान हैं। दाईयू ने बताया कि मुर्गी ने पिछले नवंबर में अंडे देने शुरू किए और अब तक 150 सामान्य अंडे दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इस छोटे अंडे ने मुझे सच में हैरान कर दिया है। मैंने इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स  में शामिल कराने के तरीके देखे और अब इसके लिए कोशिश करने को तैयार हूं। मालूम हो कि अभी तक दुनिया के सबसे छोटे अंडे का आकार 2.1 सेंटीमीटर और वजन 3.46 ग्राम है। इसके मालिक अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के डोनी रसेल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें