फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जिंदा रहने के लिए बिकती है 'सांस'

Thu, 31 Jan 2013 10:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदा रहने के लिए सांस लेना जरूरी है। ऐसे में सांसों का मोल कोई नहीं लगा सकता। लेकिन बढ़ते प्रदूषण का फायदा उठाकर चीन का एक कारोबारी सांसों का मोल लगा रहा है। जी हां, ये व्यापारी सांस लेने के लिए फ्रैश एयर के कैन बेचकर लाखों कमा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों चीन की राजधानी बीजिंग में एकाएक प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि चारों और स्मॉग की चादर फैल गई। प्रदूषण के चलते जहरीले फॉग ने पूरे बीजिंग को अपनी जद में ले लिया और जनता स्वस्थ हवा के लिए तरस उठी। ऐसे में चीन के बड़े बिजनेसमैन चैन ग्वांगबियाओ ने इस बुरी स्थिति में भी अपना मुनाफा खोज लिया।

चैन की कंपनी जहरीले धुंए से भरे बीजिंग में ब्रांडेड फ्रैश एयर के कैन बेच रही थी और जमकर मुनाफा कमा रही थी। फ्रैश एयर के एक कैन की कीमत पांच युआन रखी गई है। ऐसा नहीं है कि बड़े बूढ़ों के साथ साथ घर पर रहने वाले मरीजों को भी इन कैन्स की जरूरत पड़ने लगी। इतना ही नहीं दिन भर सड़कों पर रहने वाले सेल्स एक्जक्यूटिव भी प्रदूषण से बचने के लिए फ्रेश एयर के कैन खरीदने लगे।
विज्ञापन


इस संबंध में सफाई देते हुए चैन ने कहा कि हम अपने देश को प्रदूषण से मुक्त करना चाहते हैं और इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। लेकिन हमारा पहला दायित्व ये है कि हम बीमार पड़ रहे लोगों को बचाएं। ऐसे में ये फ्रैश एयर कैन फायदेमंद है। लेकिन हमे सोचना होगा कि अगर हम जल्द नहीं संभले तो हालात और भयावह हो जाएंगे।

चैन ने कहा कि जब सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो लोग क्या विकास कर पाएंगे। चीन में बढ़ते औद्योगीकरण और प्रदूषण के चलते पंद्रह फीट ऊपर ही जहरीले धुएं के बादल से बनने लगे। लोग घरों से निकलने में कतराने लगे। स्थिति भयावह होने पर बीजिंग से कई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी क्योंकि विजिबलिटी काफी कम हो गई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें