फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...

Fri, 24 Jan 2014 02:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह की ढेरों कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन ये कहानी आपको चौंका देगी। अलेमत्साहये गेबरेकिडन उस समय सिर्फ 10 साल की थीं।
विज्ञापन


नाक से कर सकता है ऐसा काम, जो आप मुंह से भी नहीं कर सकते

घर के बाहर खेल रही 10 साल की अलेमत्साहये को उनकी मां ने आवाज देकर बुलाया और उनकी शादी हो गई। चाहकर भी वो दिन को भूल नहीं पातीं, क्योंकि वो उनकी बर्बादी का दिन था।

गंदी नजर से बचाने के लिए गर्म पत्थर से रगड़े जाते हैं कुंवारियों के अंग

डेली मेल की खबर के अनुसार, आज उनकी उम्र 38 साल है। वो बताती हैं कि शादी की बात सुनते ही वो रोने लगी थीं पर कुछ कह नहीं सकीं और उनकी शादी 16 साल के एक लड़के से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल की उम्र में वो एक बच्चे की मां बन गई और जब उनकी उम्र 14 बरस हुई तो उनके पति की मौत हो गई।

फिलहाल वो लंदन में रहती हैं और एक बेहतर जिंदगी के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अपने माता-पिता के लिए उनका गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है।

महज 7 हजार रुपए के लिए इस औरत ने किया कुछ ऐसा कि...

मूल रूप से इथोपिया की रहने वाली अलेमत्साहये का कहना है कि शादी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और वो सबकुछ जो उन्हें पसंद था।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनियाभर में करीब 14.2 मिलियन लड़कियों को हर साल 15 वर्ष से कम उम्र में ही शादी के बंधन में बांध दिया जाता है।















जिनमें से ज्यादातर भारत, मध्य एशिया, इथोपिया  जैसे देशों से होती हैं। इनमें से ज्यादातर लड़कियों की मौत हो जाती है। शारीरिक और मानसिक बोझ उठाने में अक्षम ये बच्चियां जिंदगीभर के लिए एक अंधेरे कुंए में धकेल दी जाती हैं।

हालांकि ये मानवाधिकारों का हनन है फिर भी कई इलाकों में ये प्रचलन में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें