फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप रे! मासूम को खिलाए जिंदा केंचुए और चींटे

Thu, 18 Jul 2013 01:33 AM IST
मुरादनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादग्राम पुरपुर्सी स्थित गुप्ता मार्केट में तीन युवकों ने पांच साल के बच्चे को जिंदा केंचुए और चींटे खिला दिए।
विज्ञापन


बच्चे के शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

गुप्ता मार्केट में जितेन्द्र कुमार अपने परिवार सहित रहता है। परिवार में पत्नी राजवती, बेटा गौरव एवं आयुष, बेटी सलोनी एवं वंशिका हैं। जितेन्द्र कुमार सांप का जहर निकालने का काम करता है।

राजवती ने बताया कि मंगलवार दोपहर पड़ोसी युवक उसके बेटे आयुष (5) को मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ के नीचे युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आयुष के हाथ पैर पकड़ उसके मुंह में जिंदा केंचुए और चींटे डाल दिए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर युवकों ने मासूम के साथ मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चा रोते हुए घर पर पहुंचा। शुरूआत में परिजनों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन रात में खून की उल्टी होने पर परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन


राजवती इसकी शिकायत करने युवकों के घर पहुंची, तो युवकों ने उसके साथ अभद्रता की और भगा दिया। बुधवार को बच्चे के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आरके वशिष्ठ का कहना है कि बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें