क्या हो जब आप किसी होटल में ठहरे हों और आपको कॉरीडोर, लिफ्ट और रिस्पेशन पर नंगा आदमी घूमता दिखे। आप तो शर्म से आंख बंद कर लेंगे लेकिन सोचिए उस आदमी पर क्या बीत रही होगी जो बिन कपड़ों के ऐसी जगह पर घूम रहा है। कुछ ऐसे ही शर्मनाक हालात होटल में एक आदमी के साथ हो गए अपने कमरे की चॉबी लेने के लिए नग्न ही होटल के रिसेप्शन पर जा पहुंचा।
यू ट्यूब पर हाल ही में किसी ने ये वीडियो अपलोड किया है। होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ये सीन आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर देंगे। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक एक महाशय झूठे बर्तनों को लॉबी में रखने के लिए बाहर आते हैं और एक दुर्भाग्य से रूम का दरवाजा लॉक हो जाता है। अब महाशय सकते में! इस विकट स्थिति में क्या करें।
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक खुद को असहाय पाक ये महाशय खुद ही इस शर्मनाक स्थिति से दो चार होते हुए इसका सोल्यूशन खोजने निकल पड़ते है। ये बाहर रखे बर्तनों में से एक बाउल आगे लगाते हैं और एक पीछे। इस तरह अपनी इज्जत को छिपाते हुए ये लिफ्ट तक पहुंचे। यहां इनकी आदम हालात को देखकर लिफ्ट में मौजूद महिला ने अपने साथ साथ बच्चे तक भी आंखे ढक डाली। महिला शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए लिफ्ट से बाहर तक निकल गई।
फिर महाशय कॉरीडोर से होते हुए रिसेप्शन तक जा पहुंचे। कॉरीडोर में घूम रहे एक सज्जन ने सभ्यता का परिचय देते हुए इनकी ओर देखने से परहेज किया। फिर ये इसी हालात में रिसेप्शन पर जा पहुंचे जहां लोग इन्हें देखकर भौंचक रह गए।
हालात तब विस्फोटक हो गए जब रिसेप्शन पर इन्होंने अपने रूम की चाबी मांगी और रिसेप्शनिस्ट ने इनसे आईडी प्रूफ की मांग कर डाली। आसमान से गिरे महाशय खजूर पर जा अटके और वहीं खड़े खड़े शर्म से पानी होने लगे। काफी देर तक जिरह होनेके बाद इनकी चाबी पाने की तमन्ना पूरी हो पाई। महाशय को कमरा तो मिल गया लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी इज्जत ताक पर रखनी पड़ी।
यू ट्यूब पर ये वीडियो काफी चर्चा में है। हालांकि ये किस होटल के सीन हैं और हालात का शिकार कौन बना है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यूजर्स को ये वीडियो देखकर काफी अचरज हो रहा है।