फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्लियों से ऐसा प्यार देखा है कहीं...

Fri, 04 Jan 2013 11:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पालतू जानवरों को हर कोई प्यार करता है। कुछ लोग तो अपने पेट्स की जुदाई में गमगीन भी हो जाते हैं। लेकिन एक मैडम बिल्लियों के प्यार में इस कदर पागल हैं कि उन्होंने अपनी पीठ पर पांच बिल्लियों के टेटू गुदवा लिए।
विज्ञापन


लंदन के न्यू टाउन में रहने वाली 23 साल की मिस बेली को अपनी पांच बिल्लियों से बहुत प्यार था। बेली ने बताया कि वो सड़कों पर पड़ी अनाथ और बीमार बिल्लयों को अपने घर ले आया करती थी। उनका खयाल है कि कम से कम इन प्यारे जानवरों के आखिरी दिन सकून और आराम से बीतें।

इन पांचों बिल्लियों के नाम - टिंकी, वूडी, मिस्टर ब्रश, मिस्टर स्पॉक और बेला रखे गए थे। इन पांच के साथ रहते रहते मिस बैली इनसे बेतहाशा लगाव कर बैठीं। इनकी मौत के बाद बेली ने इनकी याद में अपनी पीठ पर इन पांचों के स्केच गुदवा लिए हैं।
विज्ञापन


खास बात ये है कि पांच बिल्लियों की मौत के बाद बेली टूटी नहीं है। उन्होंने सड़कों से उठाकर और पांच बिल्लियां पाल ली है। बेली ने कहा कि मैं ये काम करती रहूंगी क्योंकि मैं इनसे प्यार करती हूं। हो सका तो इन बिल्लियों के टेटू भी मेरे शरीर पर होंगे और एक दिन होगा जब मैं पूरी ही बिल्लियों से ढक जाउंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें