आपने लोगों को अपनी कार के ऊपर मन-माफिक पेंट कराते, एक्सेसरीज लगाते देखा होगा लेकिन इन महाशय ने तो अपनी पूरी कार को चमड़े से ढक दिया है।
दिलचस्प बात ये है कि कार के अंदरुनी भाग जैसे इंजन आदि भी चमड़े से ढके हुए हैं। डेली मेल की खबर के अनुसार, ये रूसी हैचबैक सिर से लेकर पांव तक यानि डैशबोर्ड से लेकर इंजन तक चमड़े से ढकी हुई है।
कार के मालिक मैक्सिम सर्मातोव बताते हैं कि ये कार उनके लिए काफी खास है और उन्हें ये उम्मीद है कि ये कार हमेशा उनका साथ देगी।
देंखे इस कार की कुछ चुनिंदा तस्वीरें: