फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीवी लगाएगी बस ड्राइवरों पर लगाम

Wed, 09 Jan 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई आदमी कब सबसे ज्यादा सतर्क और संयम बरतता है। जब उसका परिवार उसे देख रहा होता है। यानी परिवार की मौजूदगी के अहसास में ही किसी आदमी के अंदर बुरे काम करने की प्रवत्ति खत्म हो जाती है। इसी बात को समझते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुधारने का बीड़ा उठाया है। सरकार ने सरकारी वाहन चालकों को संयम में रखने के लिए उसके बीवी बच्चों का ही इस्तेमाल करने की सोची है।
विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट में वाहन चालकों को संयमकारी और नैतिक बनाने के लिए वाहन के डेश बोर्ड पर उनके बीवी बच्चों को फोटो लगाई जाएगी। गाड़ी चलाते समय अगर वाहन चालक के दिमाग में बुरा खयाल आता भी है तो फोटो देखकर उसे अहसास होगा कि बीवी और बच्चे उसे देख रहे हैं। ऐसे में बुरे खयाल दिमाग से निकल जाएंगे।

ये अनूठा तरीका आंध्र प्रदेश सरकार के दिमाग में आया है लेकिन अगर ये सफल हुआ तो अन्य राज्य सरकार भी इसे अपनाने में देरी नहीं लगाएगी। प्रशासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले हर ड्राइवर को निर्देश दिया है कि वह बस के डेश बोर्ड पर अपने पत्नी और बच्चों की फोटो लगा कर रखे ताकि चालक को हमेशा अहसास रहे कि उसकी पत्नी और बच्चे उसे देख रहे है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) ने अपने ट्रांसपोर्ट सिस्टम को महिलाओं के लिए और बेहतर बनाने के लिए सात हजार महिला कंडेक्टरों ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। यह ट्रेनिंग इसलिए दी जा रही है कि अगर किसी यात्री पर हमला होता है तो वह महिला कंडेक्टर किसी तरह उनका बचाव कर सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें