फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान से निकालते थे लाशें, फिर भून कर खा जाते ये पाकिस्तानी भाई!

विज्ञापन
विज्ञापन
हम खाने के लिए वो चीजें ही चुनते हैं जो आम तौर पर सभी लोग खाते हैं। किसी की पसंद इंडियन फूड होता है तो कोई चाइनीज खाना पसंद करता है।
विज्ञापन


लेकिन इन सब से अलग ये कहानी है ऐसे दो भाईयों की जिनका शौक खाना नहीं बल्कि कुछ और ही था।

35 साल के मोहम्मद आरिफ और 30 साल के मोहम्मद फरमान भाई हैं और इन्हें इंसानी लाशों को खाने की आदत है।

खाली कर दिया कब्रिस्तान

रूह कंपा देने वाली ये कहानी है पाकिस्तान की। पाकिस्तान के छोटी सी जगह दरया खान में रहने वाले ये दोनों भाई मिलकर गांव की कब्रिस्तान से लाशें निकालते थे।

लाशें निकालकर फिर वो उसे चोरी-चुपे घर में लाते थे और उसको भून कर खा जाते थे। कभी-कभी तो वो इसका  मीट कढ़ी भी बना कर खाते थे।

‌इस बात में दिल दहला देने वाली बात ये भी है कि दोनों भाईयों के इस धूर्त काम का पता पुलिस को पहले भी था।

इस मामले में दोनों ने दो साल कैद की सजा भी काटी है। लेकिन पिछले साल कैद से लौटने के बाद भी वो दोनों नहीं सुधरे।

जारी था लाशों को खाने का काम

अपने गांव में कैद काटकर आने के बाद वो ऐसे जीते थे जैसे अब वो लाशों को कब्र से निकालकर खाने का काम नहीं करते हैं।

लेकिन मामला इसके बिल्कुल उलट था। दोनों भाईयों ने अभी भी ये काम जारी रखा था। पिछले दिनों पड़ोस में रहने वाले लोगों को फरमान और आरिफ के घर से जानलेवा बदबू आ रही थी।

गंदी बदबू के लिए गांव वालों ने मिलकर पुलिस को शिकायत भी की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बदबू की वजह तलाशने के लिए पुलिस दोनों भाईयों के घर में घुसी।

नजारा देखकर रह गए सन्न

जब पुलिस ने तलाशी शुरू की तो वो फरमान के घर का अंदर देखकर दंग रह गए। उन्हें उनके घर से एक छोटे बच्चे का सिर मिला।

सिर के साथ ही आधी बनी हुई मीट कढ़ी मि‌ली। वो मीट इंसानी मीट था।

अपनी जिंदगी में कब्रिस्तान से सौ से भी ज्यादा लाशें निकालकर खाने वाले ये भाई पुलिस को घर ही में मिले।

विज्ञापन

गिरफ्तार फिर से

लाशों को मार के खाने के इल्जाम में दोनो भाईयों को फिर दो साल की कैद हो गई है।

आपको बता दें कि दोनों के इस धुर्त काम को देखकर दोनों की पत्नियां और बच्चे इन्‍हें पिछली बार कैद होने से पहले ही छोड़कर जा चुके हैं। तब से ये दोनों अकेले ही रहते हैं।

दंपति ने पालतू कुत्ते पर दिखाई रूह कपां देने वाली हैवानियत!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें