बिना आंखों के जहां हम और आप एक कदम चलने की भी नहीं सोच सकते वहीं इस शख्स ने बिना आंखों के पहाड़ पार करने का कारनामा कर दिखाया है। वो भी दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ियों में से एक केलीफोर्निया के एल कैपिटन मोनोलिथ को।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मोनोलिथ 3000 फुट की इस चढ़ाई को करने वाले पहले रजिस्टर्ड दृष्टिहीन पर्वतारोही हैं। 35 साल के स्टीव बेट दृष्टिहीन होने से पहले पर्वतारोही ट्रेनर रह चुके हैं। इस चढ़ाई के लिए उन्होंने छह दिन एक पार्क में बिताए और टंगे हुए सोने का अभ्यास किया।
हालांकि बेट की यह बीमारी महज दो साल पुरानी है। इससे पहले वो भी एक सामान्य जीवन बिता रहे थे। दो साल पहले रेटीनाइटिस पिग्मेंनटोसा हो जाने के बाद उनके आंखों की रोशनी धीमी पड़ गई और उनके लिए सब कुछ धुंधला हो गया।
इलाज के दौरान ही उनके डॉक्टर ने उन्हें बता दिया था कि आने वाले पांच सालों में वो पूरी तरह अंधे हो जाएंगे। बेट चाहते थे कि ऐसी स्थिति आने से पहले वो चढ़ाई पूरी कर लें।