लोग जब अपने शरीर के किसी हिस्से से खुश नहीं रहते, तो उसे अक्सर सुंदर और बेहतर बनाने के लिए सर्जरी और टैटू जैसी चीजों का सहारा लेते हैं।
इस औरत की भी कहानी ऐसी ही है। अपने फिगर को और आकर्षक बनाने और आत्मविश्वास को और बढ़ाने के लिए इसने अपने वक्ष को बढ़ाने की सर्जरी करवाई थी।
बेहतर के चक्कर में हो गया गड़बड़
इसके लिए 39 साल की टीयान हुई ने चीन के एक अस्पताल में ही अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी।
उसे लगा था कि उसे जैसे फिगर की चाहत थी अब वो पूरी हो जाएगी। लेकिन मामला तब पलट गया जब वो सर्जरी के अगले दिन सो कर उठी।
उसने देखा कि उसके वक्ष बढ़ने के बजाय वैसे के वैसे ही हैं और जो रात में सर्जरी से वक्ष बढ़ाए गए हैं उनकी जगह बदल चुकी है।
ये कैसे हुआ?
टीयान ने देखा कि वक्ष सीने पर बढ़ने के बजाय खिसक कर कमर और पेट पर जा पहुंचे हैं।
वो ये देखकर सन्न रह गई और फौरन अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। तब उसे पता चला कि उसकी सर्जरी में एक ऐसे जेल का इस्तेमाल किया गया है जो सालों से प्रतिबंधित है।
ये पता चलने पर उसने फिर से कई कोशिशें की कमर और पेट पर पहुंचे वक्ष अपनी जगह पर आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अब दोबारा सर्जरी
टीयान के साथ ये सर्जरी दुर्घटना साल 2002 में घटी थी। 2002 से अब तक जांच और दवाइयां लेने के बावजूद कुछ नहीं किया जा सका।
लेकिन टीयान ने अपनी हिम्म्त नहीं हारी और अब वो फिर से ब्रेस्ट को ठीक जगह पर लाने के लिए सर्जरी करवाने जा रही हैं।
अब उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा।
रिकॉर्ड बनाने के लिए पांच लाख मधुमक्खियों से ले लिया पंगा!
ये क्या? गायों ने रूकवा दिया उड़ता प्लेन!