फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास सबीना, बीस घंटे सिर में घुसी रही कुल्हाड़ी

Tue, 19 Mar 2013 10:45 AM IST
मेरठ/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन कहता है कि औरतों में हिम्मत नहीं होती। 24 साल की सबीना हिम्मत और हौंसले की मिसाल बन गई है। काम करते वक्त सबीना के सिर में तेज धारधार कुल्हाड़ी जा घुसी जो 20 घंटे तक उसके सिर में ही घुसी रही। 20 घंटे बाद डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के जरिए कुल्हाड़ी को निकाल दिया।
विज्ञापन


मामला बिजनौर के थाना नांगल के सराय आलम गांव का है। काम करते वक्त सबीना नाम की युवती के साथ एक दुर्घटना घटी और और एक कुल्हाड़ी उसके सिर में जा घुसी। चिल्लाने पर आस पास के लोग पहुंचे और सबीना को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सिर की स्थिति देखकर हाथ खड़े कर दिए क्योंकि कुल्हाड़ी दिमाग की नस को चीरकर सिर के बीचोंबीच जा घुसी थी। तुरंत ही उसे मेरठ रैफर कर दिया गया।

शाम करीब छह बजे सबीना को मेडिकल कालेज मेरठ की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसके सिर में कुल्हाड़ी अभी तक फंसी हुई थी। रात में आपरेशन इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि सबीना का ब्लडप्रेशर बिल्कुल लो था। खून चढ़ाने की जरूरत थी। मगर परिवार वालों के नहीं आ पाने के कारण खून के इंतजाम में देर हो गई। देर रात को सबीना को दो बोतल खून चढ़ाया गया। सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज में लगातार तीन घंटे के आपरेशन के बाद सबीना के सिर से कुल्हाड़ी निकाली गई। सबीना अभी भी कोमा में है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने यह सफल आपरेशन किया। डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि सबीना के दिमाग की नस फट गई और हड्डी टूट गई है। आपरेशन के बाद अभी भी वह गंभीर हालत में है। इंफेक्शन लेवल ज्यादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें