फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से हो गई लड़ाई...कर डाला अपना ही नुकसान

Fri, 24 May 2013 04:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ियों के कई किस्से आपने सुन और देख रखे होंगे लेकिन शायद ही पहले कभी ऐसे किसी किस्से के बारे में आपने सुना होगा। जहां एक ब्वॉयफ्रेंड ने नशे की हालत में अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ाई की और बाद में कैंची से खुद का ही लिंग काट डाला।
विज्ञापन


ताइवान के जिलोंग शहर की इस घटना में 46 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड बुरी तरह घायल हो गया। जिस समय ये घटना हुई उसकी गर्लफ्रेंड वहीं पर मौजूद थी लेकिन इससे पहले कि वो उसे रोकती उसने कैंची से खुद को लहूलुहान कर डाला था।

हालांकि इससे उसके दैनिक जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मजे की बात ये है कि जिस समय उसे होश आया उसे भरोसा ही नहीं हो पा रहा था कि ये सब उसने किया है। गर्लफ्रेंड ने जल्दी-जल्दी उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से वो कोमा में जा चुका था।
विज्ञापन


हालांकि डाक्टरों का कहना है कि वो उसके लिंग को दोबारा जोड़ने में सफल हो सकते हैं। नशे की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने नशे की हालत में आधे से अधिक लिंग काट डाला था। हालांकि अब वो कोमा से बाहर है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने नशे में ऐसा किया हो। इससे पहले जून 2012 कैलिफोर्निया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक शख्स ने अपना लिंग ही काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें