फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से प्यार करने की खातिर बेच डाली बच्ची

Fri, 09 Aug 2013 12:14 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में जलन होना उतना अस्वभाविक नहीं है लेकिन क्या कोई इस हद तक जा सकता है कि दो साल की बच्ची को ही बेच दे?
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए उसकी दो महीने की बेटी को ऑनलाइन बाय एंड सेल साइट क्रैग्सलिस्ट पर बेचने की कोशिश की। हालांकि इसका पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया ओर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


एक्जामिनरडॉटकॉम की खबर के मुताबिक, 22 साल के ब्वॉयफ्रेंड को कुछ समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड के व्यस्त समय पर गुस्सा आने लगा था। पॉल मारकेज चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। उसे लगा कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड की बेटी उससे दूर चली जाएगी तो वो उसके साथ ज्यादा समय बिता सकेगी।
विज्ञापन


इसके लिए उसने बच्ची को बेचने के लिए दो विज्ञापन दे डाले। उसने क्रैग्सलिस्ट पर दो विज्ञापन डाले जिसमें बच्ची की कीमत सौ डॉलर लिखी।

लेकिन इत्तेफाक से इस विज्ञापन को उस गर्लफ्रेंड के कुछ परीचितों ने देख लिया और पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हो सकता है जलन के कारण की गई इस हरकत के लिए उसे एक साल की सजा सुनाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें