वो भूत की हरकतें रिकार्ड करना चाहता था लेकिन कैमरे ने उसे कुछ ऐसा दिखाया कि उसे दिन में तारे नजर आ गए। भूत तो नहीं दिखा लेकिन कैमरे में उसे उसकी गर्लफ्रैंड उसके नाबालिग बेटे के साथ सेक्स करते दिखी।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के इस व्यक्ति ने घर में भुतहा चीजों को रिकार्ड करने के लिए कैमरा लगाया था। उसे डर था कि घर में कुछ विचित्र घटनाएं घट रही हैं और घर पर भुतहा साया है।
इसी सिलसिले में उसने किचन में एक कैमरा फिट किया और उसे ऑन करके ऑफिस चला गया।
शाम को घर लौटने के बाद जब इस व्यक्ति ने कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए। कैमरे के फुटेज में उसकी 28 साल की गर्लफ्रैंड उसके 16 साल के बेटे के साथ सेक्स करती दिख रही थी।
उसने गर्लफ्रैंड से जवाब मांगा तो गर्लफ्रैंड ने कहा कि वो महज बच्चे के साथ खेल रही थी।
नाबालिग बेटे ने गर्लफ्रैंड की पोल खोल दी। उसने कहा कि वो दोनों कई बार सेक्स कर चुके हैं।
बेटे का जवाब सुनते ही पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया और गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार करवा दिया। मालूम हो ऑस्ट्रेलिया में आपसी सहमति से सेक्स की उम्र 18 साल से ज्यादा है।
अदालत में गर्लफ्रैंड ने स्वीकार किया कि उसने पांच छह बार प्रेमी के नाबालिग बेटे के साथ सेक्स किया।
उसने बताया कि एक बार वो ड्राइविंग सीखने के संदर्भ में उसके बेटे के कमरे में गई। बातचीत के दौरान दोनो करीब आए और उनके बीच संबंध बन गए।
गर्लफ्रैंड ने अदालत में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे नहीं पता था कि सोलह साल के व्यक्ति से सेक्स करना अपराध है। हालांकि उसने कहा कि वो भावनाओं में बह गई थी लेकिन वो अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती है।