आपने ये तो सुना ही होगा कि किसी को खाली सुई लगा दी जाए तो ये उसके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। पर पिछले दिनों ऐसा हुआ भी।
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, पेंसिलवेनिया में एक बच्चे ने अपने कुत्ते को कुछ ऐसा ही करके मार डाला। दरअसल बच्चे ने कुत्ते को खाली सुई लगा दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई।
इसके बाद भूल जाएंगे रामदेव का अनुलोम-विलोम
हालांकि बच्चे का नाम जाहिर नहीं किया गया है। बच्चे ने अपने पड़ोसी के घर से कई सुइयां चुराई थीं। उसके बाद उसने इनमें हवा भरकर अपने पालतू कुत्ते को लगा दी।
ये कैसी दादी! पोती ने कैमरे में कैद की दादी की अश्लील हरकतें
पुलिस का कहना है कि बच्चा अच्छी तरह जानता था कि हवा भरी सीरिंज लगाना खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे रक्त वाहिकाओं में हवा चली जाती है और नसों में वैक्यूम बन जाता है। सुई लगाने के कुछ दिन बाद ही कुत्ते की हालत बिगड़ने लगी और अंत में वो मर ही गया।
पुलिस बच्चे पर चोरी और जानवर के संग क्रूरता करने का आरोप लगाया है।