कोई मां घोर मजबूरी में ही अपना बच्चा बेचती है। लेकिन इस कलयुगी मां ने अपने दो बच्चों को डिज्नीलैंड घुमाने के लिए तीसरे का सौदा कर दिया। इस मां ने अपने दो बड़े बच्चों को घुमाने के लिए एक माह के अबोध बच्चे को एक अनजान के हाथों बेच दिया।
33 साल की ब्रिगेट विस्मर ने अपने एक महीने के बच्चे को जॉन गैवगन के हाथों बेच दिया। विस्मर ने 54 साल के गैवगन को 8 लाख 46 हजार रुपये में अपना बच्चा बेच दिया।
क्राइम लाइब्रेरी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि, उसे अपने दो बच्चों को डिज्नीलैंड घूमाने ले जाना था और इसीलिए उसने अपना बच्चा एक गैर को बेच दिया।
ताज्जुब की बात ये है कि गैवगन बच्चे का पिता नहीं है फिर भी उसका नाम बर्थ सर्टिफिकेट पर लिखा हुआ था। मामले के प्रकाश में आते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनो पर बच्चे के लेन-देन का मामला दर्ज किया गया है।