फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ा पापा से गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट करने का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल के प्रतीक वर्मा को ऐसा लगा कि बोरियत से बचने के लिए उसे कुछ अलग सा घर ही में करना चाहिए। उसने सोचा कि क्यों न अपने पिता से ही एक मजाक किया जाए।
विज्ञापन


डेलीमेल की ख्ाबर के मुताबिक, उसने अपने पापा से जाकर कहा कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट कर दिया है।
(तस्वीरें,सौजन्य- सोशियोकैटास्ट्राफी टीवी)
Trending Videos

दंग रह गए पापा

बेटे की ऐसी बात सुनते ही पापा जैसे पूरी तरह से ढेर हो गए। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि वो क्या करें?

तभी वो अचानक इस बात को सुनकर बिस्तर से उठे और आस-पास की चीजें उठाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

पिटाई ने पकड़ा जोर

लड़के का ये मजाक उस पर इतना ज्यादा भारी पड़ेगा, उसने सोचा भी नहीं था।

उसके पापा ने उसकी दे-दनादन पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई इतनी तेज हो गई कि उन्हें अपने आस-पास जो दिखा, उन्होंने उसे लेकर मारना शुरू कर दिया।

गर्लफ्रेंड हुई तो कैसे?

पापा का कहना था कि 20 साल की उम्र में उसे पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए था।

वो उसे कुछ और बनाने के ख्वाब देख रहे थे और वो इस तरह की हरकतें कर रहा था।

उनका कहना था कि इस वक्त गर्लफ्रेंड के होने का ही कोई मतलब नहीं था।

बना लिया खुद ही मजाक

लड़के के मजाक‌ से उसी की बहुत फजीहत हुई।

गुस्साए डेड ने लड़के की इतनी पिटाई की वो सच में बहुत पिट गया था।

उसने पिटने के बाद अपने पापा से इस बात का खुलासा किया कि वो बस एक मजाक कर रहा ‌था।
विज्ञापन

फिर भी पिटाई जारी

लेकिन इस बात को सुनने के बाद जहां एक तरफ पापा को कुछ राहत मिली वहीं दूसरी तरफ वो और भी बौखला गए।

उन्होंने और भी लड़के को पीटते कहा कि आगे से वो ऐसा भद्दा मजाक करने की कोशिश भी न करे।

यहां महिलाओं को है कितने ही पुरुषों से संबध बनाने की आजादी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें