माना कि कोई सामान अगर मुफ्त में मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है लेकिन जरूरी नहीं कि मुफ्त का सामान हमेशा खुशी ही दे।
हैरतअंगेज! एक सांप ने कर दिया पूरे घर को खाक
अब इस जोड़े को ही ले लीजिए। हालांकि इनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई लेकिन अनहोनी की पूरी आशंका थी।
डेली मेल की खबर के अनुसार, होली राइट और उनके ब्वॅयफ्रेंड को एक दिन अपने घर के बाहर एक सोफा पड़ा मिला। मिशिगन में रहने वाले इस जोड़े को ये सोफा मुफ्त के टैग के साथ मिला।
गुपचुप दिया बच्चे को जन्म, राज छिपाने के लिए खिड़की से फेंका
होली इस सोफे को नियमित रूप से इस्तेमाल में लाती थीं। वो इसी पर बैठकर किताब पढ़ती थीं, ईमेल चेक किया करती थीं और तो और उनका कुत्ता ज्यादातर समय इसी पर बैठे रहता था।
क्या आपके एक्वेरियम में हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत मछली?
लेकिन बीता दिन उनके लिए चौंकाने वाला था। उन्हें इस मुफ्त मिले सोफे में से एक बोआ सांप निकलता दिखाई दिया।
वेश्याओं की भर्ती का सरकारी विज्ञापन, हड़कंप मंचा!
संभव है कि ये बोआ सांप पिछले दो महीने से इस सोफे में हो। संभावना तो इस बात की भी है कि ये पालतू हो क्योंकि बाहर निकलने पर भी वो काफी शांत था और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हो सकता है कि भूखे रहने की वजह से उसकी मौत हुई हो।
वो बताती हैं कि काउच को घर के अंदर लाने से पहले उन्होंने उसे अच्छे से साफ किया था लेकिन उस समय ऐसा कुछ भी नहीं था कि सोफे से किसी के फुफकारने की आवाज आए या फिर किसी तरह की बदबू ही आए।
वो बताती हैं कि उन्होंने अब इस सोफे को घर के बाहर कर दिया है और उस पर 'न छूने' का नोट लगा दिया है।