फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाउज की वजह से रिहा हुआ रेप का दोषी

Fri, 03 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कितनी अजीब बात है कि उसने उस जुर्म की सजा भुगती जो उसने कभी किया ही नहीं था। इंग्लैंड के पोस्टमैन विक्टर निएलॉन को पिछले 17 साल जेल में बिताने पड़े। लेकिन अब वो आजाद हैं और उन्हें ये आजादी एक ब्लाउज की वजह से मिली है।
विज्ञापन


9 महीने की प्रेगनेंसी नहीं, 24 महीने बाद देती है बच्चे को जन्म

दरअसल हुआ यूं कि विक्टर को 1997 में एक किशोरी से रेप करने का दोषी पाते हुए 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई के दौरान उनके पास खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए न तो कोई ठोस सुबूत था और न ही न ही कोई चश्मदीद गवाह। वकीलों की लाख कोशिश के बावजूद वो बेगुनाह साबित नहीं हो सके और उन्हें खुद ब खुद अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

एक किसान, जिसने आरी से रेत डाले अपने पैर

पर पिछले दिनों विक्टर के मामले की जांच कर रही टीम को एक ऐसा सुबूत मिला जिसने पूरे मामले का रुख ही बदल कर दिया। ये सुबूत उस महिला का ब्लाउज था, जिसके साथ रेप करने के आरोप में विक्टर सजा भुगत रहे थे।
विज्ञापन


महिला के ब्लाउज की जांच की गई। डीएनए टेस्ट में पता चला कि ये डीएनए विक्टर का नहीं बल्कि किसी और का है।

ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई

आजाद होकर विक्टर खुश तो बहुत हैं लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि उनकी जिंदगी के बेशकीमती साल जेल में बर्बाद हो गए। विक्टर अब पुलिस की लापरवाही को देखते हुए उन पर केस करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें