आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि वो इतनी सुंदर थी या था कि उसके चेहरे से नजर ही नहीं हटी। पर ये सुंदर नहीं हैं। लेकिन फिर भी आप इन्हें देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
समुद्र की गहराई में पाई जाने वाली ब्लॉबफिश को दुनिया का सबसे बदसूरत जीव चुना गया है। एक ऑनलाइन वोटिंग में कुल 3000 वोट पड़े जिनमें से 795 लोगों ने ब्लॉबफिश को सबसे बदसूरत कहा है।
सबसे बदसूरत जानवरों, सरीसृपों, स्तनधारियों और पक्षियों की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Ugly Animal Preservation Society ने इस कैंपेन की शुरुआत की है। दरअसल ये सोसायटी इन जानवरों के प्रति भी लोगों को जागरुक करना चाहते हैं ताकि इन दुर्लभ जीवों को भी संरक्षित किया जा सके।
सोसायटी के अध्यक्ष सिमोन वाट का कहना है कि बदसूरत जानवरों को सुंदर जानवरों की तुलना में ज्यादा संरक्षण की जरूरत है। ब्लॉबफिश के अलावा न्यूजीलैंड के काकापो पक्षी को भी इस श्रेणी में रखा गया है।
देखें तस्वीर: