फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बिल्ली को लगा 'लाइव डिबेट' का चस्का

Sat, 05 Jan 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर आए दिन बड़े मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस लाइव देखी जाती हैं। लेकिन क्या आपने किसी महत्वपूर्ण बहस में बिल्ली को शरीक होते हुए देखा है। सर्बिया में ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब राजनीतिक मुद्दे पर चल रही लाइव डिबेट में काली बिल्ली पहुंच गई। बिल्ली के डिबेट फ्लोर पर आने से भले ही बहस के प्रतिभागी डिस्टर्ब हो गए हों लेकिन जनता को बिल्ली का ये स्टेप काफी पसंद आया।
विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के अनुसारसर्बिया के बेलाग्रेड में चैनल B29 के स्टूडियो में देश के आर्थिक संकट पर जोरदार बहस चल रही थी कि एकाएक काली बिल्ली फ्लोर पर जा पहुंची। गर्मागर्म बहस के दौरान एकबारगी तो प्रतिभागियों की भी हंसी छूट गई लेकिन जल्द ही उन्होने बहस पर ध्यान केंद्रित किया। स्टूडियो स्टाफ जरूर काली बिल्ली के इस तरह फ्लोर पर पहुचने से परेशान हो गया।

बीच फ्लोर पर टहलती काली बिल्ली को देखते ही चैनल की होस्ट ओल्जा बेकोविक की बोलती कुछ देर के लिए बंद हो गई लेकिन उनके ब्रिटिश सहयोगी जेरमी पेक्समैन जरूर कुछ बड़बड़ाते दिखे। जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया लेकिन कुछ ही देर में ये फुटेज इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हो गई।
विज्ञापन


सर्बियाई चैनल के प्रवक्ता के अनुसार उन्हें नहीं पता कि ये बिल्ली लाइव डिबेट के फ्लोर पर कैसे पहुंची। उनका मानना है कि हो सकता है कि किसी विरोधी ने आर्थिक मुद्दे पर अपनी असंतुष्टि जाहिर करने के लिए ये बिल्ली यहां छोड़ दी हो।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें