फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के डिब्बे में टाइमर, ताकि जीभ पर रहे काबू

Mon, 24 Jun 2013 07:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोशिश तो आप बहुत करते होंगे कि अपने खाने-पीने की बेतरतीब आदत पर काबू कर सकें लेकिन ऐसा होता कम ही होगा। लेकिन अब आपकी जुबान और हाथ को काबू करने के लिए ऐसी तकनीक आ गई है जो आपको बिना समय खाने-पीने नहीं देगी।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, सैन-फ्रांसिस्को में चॉकलेट के एक दीवाने ने ऐसा जार बनाया है जो आपकी खाने-पीने की आदतों को काबू में रखेगा।

इस जार को 'द किचन सेफ' नाम दिया गया है। यह जार पूरी तरह से सुरक्षित प्लास्टिक का बना हुआ है। साथ ही इसमें एक टाइमर भी लगा हुआ है। इस जार के टाइमर को आप 1 मिनट से लेकर दस दिन के लिए सेट कर सकते हैं।

खास बात ये है कि अगर आप चाहें कि टाइमर खत्म होने से पहले ही आप इस जार को खोल लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। टाइमर खत्म होने से पहले आप इस जार को खोल नहीं सकते।
विज्ञापन


इसे बनाने वाले 39 साल के डेविड क्रिपेंडोर्फ ने बताया कि वो अक्सर अपनी बीवी को जंक फूड छिपाने के लिए कहते थे लेकिन बाद में खुद पर काबू नहीं कर पाते थ और कुछ न कुछ खा ही लेते थे।

इस लालच से ही छुटकारा पाने के लिए उन्होंने ये जार बनाया। टाइमर खत्म होने से पहले अगर कोई इस जार में रखे सामान को खाना चाहता है तो उसे इसे तोड़ना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें