फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के 40 फीट नीचे ये कौन कर रहे थे चाय पार्टी?

Tue, 12 May 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेगा स्प्रिंग्स के कोलोरॉडो नदी के नीचे एरीजोना और कैलीफोर्निया बार्डर के पास एक तैराक तैराकी कर रहा था। उस दौरान उसने जो कुछ भी देखा वो उसे चौकाने वाला था।
विज्ञापन


उसने देखा कि नदी में दो कंकाल चाय पार्टी की मुद्रा में बैठे हुए थे। उसके बाद उसने तुरंत ये सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पता चला कि वो दोनों कंकाल नकली थे, और उन्हें उसी अवस्था में वहां रखा गया था।

तैराक ने अपने हेलमट पर लगे हुए कैमरे से उस जगह का विडियो भी रिकार्ड किया हुआ है। मजे की बात ये है कि उन कंकालों ने सनग्लासेज भी पहने हुए हैं।
विज्ञापन

कंकालों पर लिखी है तारीख

उन नकली कंकालों में से एक पर dream in the river (नदी में सपना) लिखा हुआ है और दूसे कंकाल पर बर्नी लिखा है। हलांकि लिखे गए अक्षर साफ नजर नहीं आ रहे हैं।

इन के नीचे वहां तारीख भी दी 16 अगस्त 2014 की तारीख भी दी हुई है। ये तारीख तब की मानी जा रही है जब ये कंकाल वहां रखे गए होंगे। इस मामले में अधिकारी कर्टिस बैग्बी का कहना है कि ये किसी ने मजाक करने के लिए किया होगा।

इसका उद्देश्य किसी को डराना तो नहीं हो सकता। कंकालों पर लिखे गए शब्दों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उसे "Weekend at Bernie's" मूवी से भी जोड़ा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें