फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भिखारिन ऐसी, जिसने दान किए एक लाख रुपये

Fri, 08 Mar 2013 11:03 AM IST
पुणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे से लगभग 75 किलोमीटर दूर अंबे गांव तहसील के पिंपल गांव मे राम मंदिर के निर्माण के लिए भिखारिन लक्ष्मी पोखरकर (85) ने एक लाख रुपये का दान दिया है।
विज्ञापन


गांव वालों के अनुसार महिला के पति का 15 साल पूर्व निधन हो गया था। उसके बाद से ही उसने भीख मांगना शुरू कर दिया था और भीख में मिले रुपयों को वो बैंक में जमा करती रही।

उसी गांव मे रहने वाले जिला परिषद के सदस्य माथाजी पोखारकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन लोगों ने गांव में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक बैठक की थी। इसी दौरान बैठक में लक्ष्मी भी पहुंची और उन्होंने मंदिर के लिए एक लाख रुपये दान देने की इच्छा प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें