फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले शादी करना चाहती हूं

Thu, 13 Dec 2012 10:59 AM IST
न्यूयॉर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग अपने मकसद को पूरा करने के लिए झूठ बोलने से कतई गुरेज नहीं करते। ऐसा ही वाकया यहां की एक युवती (25) का है जिसने शादी करने के लिए फरेब का सहारा लिया। पिछले साल इसने एक समाचार प्रकाशित करवाया कि उसको ल्यूकेमिया कैंसर है और वह कुछ महीने बाद मरने वाली है। उसने लोगों से मदद का आग्रह करते हुए इच्छा व्यक्त की थी कि वह मरने से पहले शादी करना चाहती है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है।
विज्ञापन


खबर फैलते ही कई लोग मदद के लिए आगे आए और उसके पास कुल 13,368 डॉलर (करीब सात लाख रुपये) पहुंच गए। पैसा पाने के बाद इसने शादी की। एक साल बाद इसके पति ने तलाक के लिए आवेदन करते हुए मामले को उजागर किया कि इस युवती ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए झूठ बोला था। कोर्ट ने युवती को सजा के रूप में संबंधित लोगों को पैसा लौटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें