फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड बनाने के लिए पांच लाख मधुमक्खियों से ले लिया पंगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
हम मधुमक्खियों से भागते हैं। उनके काटने से सूजन और दर्द इतना ज्यादा होता है कि लोग मधुमक्खियों से खौफ में रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन एक ऐसा भी शख्स है जो मधुमक्खियों से जानबूझकर लिपटकर रिकॉर्ड कायम करना चाहता था।

34 साल के शी पिंग अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार 45 किलो की मधुमक्खियों को अपने शरीर पर ढ़ोने का काम किया है।

शौक बना जुनून

शी पिंग ने इस बार लगभग पांच लाख मधुमक्खियों को अपने ऊपर जानबूझकर लेकर रिकॉर्ड कायम किया है।

शी पिंग का कहना है कि इस बार उन्होंने 15 मधुमक्‍खी के छत्ते को अपने ऊपर लेकर चालीस मिनट तक खड़े रहने का अजूबा कर दिखाया है।

जब वो 22 साल के थे तभी उन्होंने मधुमक्खियों को अपने ऊपर लेकर रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

पहना मधुमक्खियों का सूट

शी को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने मधुमक्खियों का पूरा सूट पहना है।

शी खुद एक मधुमक्खियों का ही बिजनेस करते हैं। 45 किलो की मधुमक्खियों को लिपटाने के लिए इस काम में उनकी मदद उनके बच्चों और पत्नी ने की।

हैरतअंगेज! जानवरों को नहीं, यहां के मगरमच्छ खाते हैं कुछ खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें