फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल बाद सामने आई 'दाढ़ी वाली मां'

Wed, 17 Jul 2013 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों तक खुद को हिजाब के पीछे छिपाने के बाद आज ये सिर्फ अपने बच्चों के लिए पर्दे से बाहर आई है। दुनिया में कई तरह के लोग हैं, कुछ सुंदर हैं, कुछ बहुत सुंदर और कुछ औसत।
विज्ञापन


मिरर न्यूज के मुताबिक, इंडोनेशिया की ऑगस्टिना डोरमैन औरों से कुछ अलग है। उनके शरीर पर आदमियों की तरह बाल हैं और चेहरे पर दाढ़ी। अपने इस अलग से रूप-रंग की ही वजह से वो अपना चेहरा हर समय हिजाब से ढककर रखती थीं।

25 साल की उम्र में उनका पहला बच्चा पैदा हुआ था और उसके बाद से ही उसने अपने चेहरे पर हिजाब डाल दिया था। आप सोच रहे होंगे कि अगर इतने बड़े बाल है तो वो इन्हें काट क्यों नहीं देती। लेकिन ऑगस्टिना बताती हैं कि उन्होंने कई बार अपने बाल काटने की कोशिश की लेकिन उसके बाद होने वाला दर्द उनके लिए असहनीय था।
विज्ञापन


मां बन गई पूतना

ऑगस्टिना हर समय हिजाब पहने रहती थीं ताकि उनके बच्चों को बुरा नहीं लगे। लेकिन जब उनका बड़ा बेटा 19 साल का हुआ तो उसे गांव वालों के ताने मिलने लगे कि उसकी मां अजीब है, कभी सूरत ही नहीं दिखाती।

सारी दुनिया के ताने सुनने वाली ऑगस्टिना से बेटे को मिल रहे ताने सुने न गए। उसी दिन से उसने तय किया कि उनकी हालत की वजह से उनके बच्चे ताने नहीं सुनेंगे। फिर क्या था उन्होंने उसी दिन हिजाब से किनारा कर लिया और अब वो पूरे गांव में बिना हिजाब और किसी पर्दे के घूमती हैं ताकि लोग उन्हें देखकर उनकी हालत के बारे में समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें