शायद ऐसा पहली बार हुआ है जबकि बैंक लूटने से ज्यादा लूटने वाली की चर्चा है। अखबारों और चैनलों में भी यही महिला डकैत छाई हुई है।
स्टुअर्ट के द फर्स्ट स्टेट बैंक में हुई डकैती से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी इस बात में ज्यादा है कि वह महिला थी कौन...?
पांच फीट चार इंच लंबी यह लड़की हरे रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में बैंक लूटने आई थी। हांलाकि उस समय बैंक में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि वो लड़की नहीं बल्कि एक किशोर था जिसने लड़की का रूप बना रखा था।
खास बात ये रही कि अगले दिन अखबारों में चोरी से ज्यादा चोरी करने वाली लुटेरी के लिबास और स्टाइल की चर्चा ज्यादा थी।
देखें वीडियो:
वहीं कुछ इस बात का दावा कर रहे हैं कि वो लड़की ही थी। जो बड़े आराम से बैंक में दाखिल हुई और पैसे लेकर चलती बनी।
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गथ्री काउंटी शेरिफ्स ऑफिस ने हफिंगटन पोस्ट को बताया कि अधिकारी इन सुबूतों के आधार पर महिला की तलाश कर रहे हैं।