फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेंटिंग जिसकी कीमत है 900 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में एक नीलामी के दौरानजाने-माने चित्रकार फ़्रांसिस बेकन की एक पेंटिंग को अब तक की सबसे महंगी कलाकृति का दर्जा मिला है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में एक नीलामी के दौरान बेकन की पेटिंग 'थ्री स्टडीज़ ऑफ़ लूसियन फ्रायड' को 14।2 करोड़ डॉलर या क़रीब 900 करोड़ रुपए में बेचा गया।

लूसियन फ़्रायड बेकन के दोस्त थे और उन्होंने इस पेंटिंग को 1969 में बनाया था। इसे बेकन की महानतम कलाकृतियों में शुमार किया जाता है।

क्रिस्टी नीलामी घर ने बताया कि इसे महज़ छह मिनट तक चली रोमांचक बोली के दौरान बेचा गया।

थ्री स्टडीज़ ऑफ़ लूसियन फ़्रायड' को पहली बार नीलामी के लिए पेश किया गया था और बोली आठ करोड़ डॉलर पर खुली। उम्मीद जताई जा रही थी कि पेंटिंग को 8।5 करोड़ डालर में खरीदा जाएगा।













नीलामी घर ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

बेकन को उनकी ट्रिप्टिक के लिए जाना जाता है। 'थ्री स्टडीज़ ऑफ़ लूसियन फ़्रायड' को उन्होंने 1969 में लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट्स में बनाया था। इससे पहले उनका स्टूडियो आग से पूरी तरह तबाह हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टी की यूरोपीय शाखा में युद्ध के बाद और समकालीन कला के प्रमुख फ़्रांसिस आउटरेड ने कहा कि यह काम वास्तव में मास्टरपीस था और यह मौजूदा पीढ़ी में नीलामी के लिए आई महानतम पेंटिंग में से एक है।













उन्होंने कहा कि इससे बेकन और फ़्रायड की दोस्ती के बारे में भी पता चलता है। यह दोनों कलाकारों के बीच रचनात्मक और भावनात्मक संबंधों को समर्पित है।













दोनों कलाकार 1945 में मिले थे और गहरे दोस्त बन गए। उन्होंने कई मौक़ों पर एक दूसरे की पेंटिंग बनाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें