फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर चुकी मां के पास दिन भर बैठा रहा वो बच्चा

Thu, 02 May 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता कितना आत्मीय है, इसका प्रमाण जंगल में देखने को मिला। अपनी मां की मौत से बेखबर हाथी शावक की मां को जगाने की असहाय कोशिशों को कैमरामैन साराह स्किनर ने तस्वीरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन


कहते हैं  कि हाथी रिश्तों के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। हथिनी और उसके बच्चे के बीच कई सालों तक भावुक रिश्ता बना रहता है।

डेली मेल के अनुसार केन्या के मसाई मारा वाइल्ड ग्रास में एक हथिनी की मौत और उसके बच्चे की कोशिशें देखने को मिली। यहां हाथियों के एक झुंड में एक घायल हथिनी की मौत हो गई।

तस्वीरों में दिख रहा है कि हथिनी का बच्चा अपनी मां को सोता जानकर जगाने का प्रयास कर रहा है। हाथी शावक अपनी नन्हीं सूंड से मां को उठाने के प्रयास करता दिख रहा है। कैमरा मैन के अनुसार बच्चे के प्रयासों को देखकर लग रहा है कि वो अपनी के न जगने पर असहाय हो रहा है।
विज्ञापन

 
कुछ समय बाद हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और नन्हें शावक को वहां से ले जाने का प्रयास करता है। बच्चा यह जानने के बावजूद कि मां की मौत हो चुकी है, मां के शरीर के पास ही खड़ा है और वहां से जाना नहीं चाहता।
विज्ञापन


हाथी कुछ देर मातम मनाने के बाद वहां से चले गए। लेकिन बच्चा अपनी मां के मृत शरीर के पास ही बैठा रहा।

कैमरामैन का कहना है कि इस दौरान वहां बब्बर शेर और अन्य कई शिकारी जानवर आए लेकिन बच्चा अपनी मां के मृत शरीर की सुरक्षा करने के लिए वहां डटकर खड़ा रहा।

कैमरामैन साराह ने कहा कि केन्या के ग्रास लैंड पर हाथियों के उन ह्रदयस्पर्शी क्षणों को कभी भूल नहीं पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें