भगवान की बनाई इस दुनिया में ऐसे करिश्मों की कोई कमी नहीं है कि जिनको सुनकर हम अपने दांतों तले उंगलियां दबालें।
एक ऐसे ही अजूबे की कहानी है इस नवजात बच्ची की। इस बच्ची के पैदा होने पर उसका दिल बस आधा ही था।
मदर्स डे के दिन पैदा होने वाली इस बच्ची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। उसके पैदा होने पर सभी बहुत खुश थे। लेकिन मुसीबत तो तब आई जब ये नवजात सांस लेने में दिक्कत महसूस करने लगी।
तो है ही आधा दिल
जब बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तब जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची का दिल खून पंप नहीं कर पा रहा है और इसका कारण है उसके दिल का दांया हिस्सा न बनना।
उस नवजात बच्ची का नाम सिऐना है। डॉक्टरों को इंतजार है कि सिऐना खुद ही ठीक हो जाए तो बेहतर होगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो नन्हीं बच्ची को ऑपरेट करना पड़ेगा।
खतरे की बात ये है कि इस तरह के ऑपरेशन में जीने के केवल पचास प्रतिशत ही मौके होते हैं।
फिलहाल डॉक्टरी नजर में
बच्ची अभी कुछ सामान्य हालत में पहुंची है। बच्ची की मां और उसके बॉयफ्रेंड का कहना है कि सिऐना बहुत मजबूत बच्ची है।
आधे दिल के न होने के बावजूद वो बेहतर तरीके से सांस ले रही है और उसके ठीक होने के चांसज ऐसे बढ़ते ही जा रहें हैं।
पॉर्न ने बुढ़ापे में किया जीना हराम, लगा रहे कोर्ट का चक्कर