कुदरत कैसे-कैसे करिश्मे को अंजाम देता है, देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब इस हाल ही में घटी घटना को ले लीजिए।
अमेरिका के मिलेसोटा में गोद भर का नन्हा बच्चा अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गया। हैरत की बात ये है कि ये बच्चा अपार्टमेंट की ग्यारवहीं मंजिल से गिरा था, लेकिन फिर भी बच गया।
जब उसे अस्पताल में ले जाया गया तो उसकी बस बांह की हड्डी टूट गई थी और वो वेंटीलेटर की मदद से सांस ले रहा था।
परिवार सदमे में
एक तरफ जहां परिवार वालों को अपने नन्हें की बचने की खबर सुनकर बहुत खुशी है वहीं दूसरी तरफ वो बच्चे के गिरने की वजह से भारी सदमे में हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी का भी जीना मुश्किल होता है।
अगर इस जगह कोई व्यस्क भी होता फिर भी उसका बचना मुश्किल था, लेकिन ये तो पूरी तरह से एक चमत्कार ही है।
सड़ी घास पर गिरा था
परिवारवालों ने बताया की बच्चा सड़ी घास पर आ गिरा था। वहां कोई पत्थर नहीं थे, जिसे वजह से बच्चे की जान बच सकी।
बच्चे के साथ घटी इस घटना को जिसने सुना वो हैरत में रह गया। अभी बच्च फिलहाल अस्पताल में ही है।
पत्नी ने चलाई कार, तो पति ने दे दिया तलाक
चोरी छुपे रखते हैं कई गर्लफ्रेंड्स? जरूर पढ़े ये खबर!