फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप सोच रहे हैं कि ये तोता है तो एक बार खबर पढ़ लें

विज्ञापन
विज्ञापन
इस तोते को देखकर आपके मन में पहला ख्याल यही आया होगा कि कितना खूबसूरत तोता है। जो शांति से एक पेड़ की डाल पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन


लेकिन आप उस वक्त दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे, जब हम आपको ये बताएंगे कि ये कोई तोता नहीं बल्कि एक लड़की है। जिसके पूरे शरीर को कुछ इस तरह रंगों से ढका गया है कि वो तोते जैसी लग रही है।

बॉडी चैंपियन रह चुके हैं

आप भले ही इस पर यकीन न कर पा रहे हों लेकिन सच्चाई यही है और इस सकार करने वाले कलाकार का नाम जोहान्स स्टोएटर है। जोहान्स, बॉडी पेंटिंग की कलाकारी में पूर्व विश्व विजेता भी रह चुके हैं।

35 वर्षीय ये कलाकार इटली में रहता है। उन्हें अपनी इस कला को साकार करने में चार हफ्ते का समय लगा। (योजना बनाने) इस मॉडल को तोता बनाने में उन्हें चार घंटे का समय लगा।

तस्वीर को देखकर मॉडल को बना दिया तोता

उन्होंने मॉडल को तोता बनाने के लिए एक मॉडल को चुना था और उसे रंगने के दौरान दीवार पर एक फोटो टांग रखी थी, जिसे देखकर उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन

मॉडल के लिए भी चुनौतीभरा था ये

एक ओर जहां इसे कलाकार की प्रतिभा के तौर पर देखा जा रहा है वहीं इस सारी प्रक्रिया में बेहद धैर्यपूर्वक खड़ी रहने वाली मॉडल भी प्रशंसा की पात्र है।

मॉडल ने अपने एक हाथ से चोंच की आकृति दर्शायी थी और दूसरे से पंख की। (daily mail)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें