आम तौर पर औरतों को कोमल माना जाता है, लेकिन ये इथोपिया की औरतें किसी भी लिहाज से पुरुषों की तुलना में कमजोर नहीं हैं।
डेली मेल की खबर के अनुसार, मोटी चमड़ी, काला रंग, लाल-भूरे बाल। हमार प्रजाति की ये महिलाएं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाएं हैं।
फोटो गैलरी: ये है नाजुक कही जाने वाली औरतों का फौलादी अवतार
इस जनजाति की महिलाएं शारीरिक तौर पर किसी भी पुरुष से कमजोर नहीं हैं। बल्कि ये खुद पर भीषण से भीषण वार भी सहने में सक्षम हैं।
पत्नी को हुआ घोड़े से प्यार, पति ने दिया तलाक
हमार प्रजाति की महिलाओं को समाज के पुरुष बेंतो से मारते हैं और तब तक मारते हैं जब तक कि पीठ लहूलुहान न हो जाए।
इन पुरुषों को मजा कहते हैं और इन महिलाओं के लिए अपने शरीर पर ये वार झेलना गर्व की बात होती है। दरअसल, हमार जनजाति में पुरुषों के साथ ही घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं की भी होती है।
इस जनजाति की महिलाएं अपने शरीर पर कांटों से छेद कर-करके सुंदर-सुंदर आकृतियां बनाती हैं और उन पर रंग-बिरंगे मोतियों की माला पहनती हैं।
शर्मनाक! भर्ती करने से इनकार, लॉन में जन्मा बच्चा
ये परंपराएं काफी क्रूर होती हैं लेकिन खुद को साबित करने के लिए ये करने में इन महिलाओं को कोई तकलीफ नहीं होती है।
हमार समाज में लड़के से मर्द बनने के लिए शरीर पर कांटों से छेद करवाना जरूरी होता है। तभी उसे शादी के योग्य भी समझा जाता है।
एक ओर जहां ये पुरुषों के लिए मर्दानगी का प्रश्न होता है, वहीं उसकी महिला रिश्तेदारों को बेंत से मारा जाता है और जब तक खून न आ जाए तब तक उन्हें मारते रहते हैं। ये उन औरतों के लिए गर्व की बात होती है।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने और गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें