फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और चटनी बम ने उड़ा दिया फ्रिज

Wed, 10 Jul 2013 01:27 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खट्टी, मीठी और तीखी चटनी तो हर-एक घर में बनती ही है लेकिन क्या आपने कभी चटनी बम के बारे में सुना है? आप सोच रहे होंगे कि परमाणु बम, नाइट्रोजन बम तो होते हैं लेकिन ये चटनी बम क्या बला है?
विज्ञापन


दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाली 66 साल की गुडविन को उनकी एक दोस्त ने रुबार्ब की चटनी दी थी। इस चटनी को उन्होंने फ्रिज में रख दिया। सोचा तो यही था कि वो इसे बाद में आराम से खाएंगी लेकिन हुआ कुछ और ही।

हफपोस्ट की खबर के अनुसार, काफी समय बीत जाने के बाद चटनी में रासायनिक क्रिया शुरू हो गई और चटनी के एयर टाइट डिब्बे में मीथेन गैस बनने लगी उसके बाद हुआ ये कि फ्रिज में एक जोर का धमाका हुआ और फ्रिज का दरवाजा टूटकर नीचे आ गया।
विज्ञापन


फ्रीज में मरी बिल्ली

इतना ही नहीं उनके घर की छत में भी दरारें आ गईं। गुडविन उस समय बेडरूम में आराम कर रही थीं इसलिए बाल-बाल बच गईं। वरना धमाका तो इतना तेज था कि इसमें उनकी जान भी जा सकती थी।

विस्फोट के समय तक भी गुडविन को पता नहीं चला कि ब्लास्ट क्यों हुआ। बाद में दमकल अधिकारियों ने जांच के बाद चटनी से विस्फोट होने की बात कही। अब हालात ये हैं कि चटनी का नाम सुनते ही गुडविन बिदक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें