फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे में ही घर और दफ्तर बना लिया

Tue, 29 Oct 2013 06:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अंडे को देखकर आपको किसी लो-बजट हॉलीवुड सांइस फिक्शन मूवी का ख्याल आएगा लेकिन जब आपको इसके बनाने में आए खर्च के बारे में पता चलेगा, आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। हैम्पशायर के बियूलियू नदी में बने इसे तैरते अंडे को बनाने में लगभग 40 हजार पाउंड (43 लाख 56 हजार रुपये) लगेंगे।
विज्ञापन


58 वर्षीय स्टीफन टर्नर, जो पेशे से कलाकार है, उनका यह घर और दफ्तर जो अंडे के रूप में है, अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा। 40 फीट का यह अंडा एक नाव के नाम से रजिस्टर किया गया है। यह लहरों के साथ ही उपर नीचे हिलेगा। स्टीफन को उम्मीद है कि वह मौसम में हो रहे बदलावों को महसूस कर पाएंगे।

टर्नर इस अंडेनुमा ऑफिस में 12 महीने रहेंगे और जलवायु में हो रहे बदलावों को अनुभव करेंगे। इस पर डॉक्यूमेंट्री चैनल 4 पर दिखाई गई। टर्नर ने इस डॉक्यूमेंट्री में कहा कि मेरी यह कला प्रकृति और प्राकृतिक प्रक्रिया और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको बनाने में लकड़ी का प्रयोग किया गया है, जो पूरी तरीके से वाटर प्रूफ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें