फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! 1 मिनट में सौ बार जीभ से नाक छूते हैं अमित

Sat, 06 Apr 2013 12:03 PM IST
बरेली/आरबी लाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने कभी जीभ से अपनी नाक छूकर देखी है। जरा ट्राई कीजिए। क्या... ऐसा नहीं कर पा रहे। पर अमित अग्रवाल एक मिनट में सौ बार ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन


अमित ने अपनी इस अनोखी उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक में दर्ज कराने के लिए भी दावा ठोका है। उनके मुताबिक अभी तक एक मिनट में 73 बार ही नाक छूने का रिकॉर्ड है।

आलमगिरी गंज निवासी अमित अग्रवाल एक निजी मोबाइल फोन कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन वे टेलीविजन पर कार्यक्रम देख रहे थे, इसी बीच एक टॉयलेट क्लीनर कंपनी का विज्ञापन आया। इसमें एंकर एक महिला को चैलेंज करता है कि क्या वह अपनी जीभ से नाक छू सकती हैं, जवाब नकारात्मक ही था।
विज्ञापन


अमित के मुताबिक मुझे यह चुनौती रोचक लगी और मैंने ऐसा करने की ठान ली। दोस्तों को बताया तो उन्होंने मजाक उड़ाया, लेकिन मेरी वरिष्ठ सहयोगी ऋतु शुक्ला ने प्रेरित किया और अब मैं एक मिनट में सौ बार जीभ से नाक छू सकता हूं।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपनी कला दर्ज कराने को आवेदन किया है। अच्छा रिस्पांस मिला है, उम्मीद है जल्दी ही वहां यह रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इसके बाद लिम्का बुक और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें