जब हमें किसी कंपनी के सेवाओं से शिकायत होती हैं, तो हम उसे कंपनी को जरूर बताते हैं।
कस्टमर केयर ऐसी बहुत सी बातें हैंडल करने और उसे ठीक करने की जिम्मेदार लेता है।
ऐली नाम की इस महिला को भी विमान कंपनी की किसी ऐसी ही सर्विस से शिकायत थी। उसने अपनी शिकायत कंपनी में दर्ज भी कराई।
ये कैसा जवाब?
अमेरिकन ऐयरवेज कंपनी ने ऐली की शिकायत पर तुरंत जवाब देते हुए उसे फिर एक मैसेज भेजा। मैसेज में कंपनी ने ऐली को फीडबैक देने के लिए शुक्रिया कहा।
लेकिन उसके साथ ही एक ऐसी तस्वीर उस महिला को ट्वीट कर दी कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
तस्वीर में एक न्यूड महिला को ऐरोप्लेन टॉय के साथ सेक्स करते दिखाया गया है। इस तस्वीर को देखते ही ऐली आग बबूला हो उठी और उसने फिर से कंपनी को शिकायत भेज दी।
हो गई गलती
एक कस्टमर को बिना बात के मैसेज के साथ ऐसी अभद्र फोटो ट्वीट करने का पता चलते ही विमान कंपनी के अधिकारियों को अपने ऊपर भरोसा नहीं हुआ।
उन्होंने महिला को लाख समझाने की कोशिश की कि वो फोटो गलती से उसके पास भेज दी गई है।
खास बात ये रही कि कस्टमर केयर ने आपत्तिजनक ट्वीट एक बार नहीं बल्कि पांच सौ बार उस महिला को ट्वीट किया।
बाद में कंपनी ने माना कि ये सिर्फ एक टेक्निकल एरर था जो की बाद में ठीक कर दिया गया। कंपनी ने महिला से माफी भी मांग ली है।