फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एयरपोर्ट पर ब्रीफकेस तलाशता है भूत

Mon, 24 Sep 2012 02:01 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के भीड़भाड़ से भरे एयरपोर्ट हीथ्रो पर हवाई जहाज ही नहीं भूत भी घूमते रहते हैं। यहां रनवे पर कई बार भूतों को देखा गया है। आपको बता दें कि यह दुनिया के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट्स में से एक है- जहां साल में लगभग 66 लाख लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


डिक टर्पिन नाम का एक व्यक्ति जिसे हाइवेमैन भी कहा जाता है। इसका भूत हीथ्रो हवाई अड्डे पर कई बार देखा जा चुका है। डिक टर्पिन एक कुख्यात लुटेरा था। इसने कई लोगों की हत्याएं की थी।

इसे 1739 में फांसी की सजा दी गई। लोगों ने यह समझा कि डिक टर्पिन का आतंक खत्म हो गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद लोगों ने डिक टर्पिन के भूत को हीथ्रो एयरपोर्ट पर देखा। 2 मार्च 1948 के बाद अक्सर हीथ्रो हवाई अड्डे पर एक ऐसे व्यक्ति का भूत दिखता रहा है जो अपना ब्रीफकेस तलाश रहा है।
विज्ञापन


इन अनहोनी घटनाओं के पीछे एक वाकया है। दो मार्च 1948 को एक विमान ब्रूसेल्स से लंदन आ रहा था। मौसम खराब होने की वजह से हीथ्रो हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लगभग सभी लोग हादसे में मारे गये। हीथ्रो हवाई अड्डा के कर्मचारी एवं इमरजेंसी टीम के सदस्य रनवे पर पहुंचे।

चारों तरफ कोहरा फैला हुआ। कोहरे के बीच से एक आदमी उनके बीच आया और पूछने लगा कि 'क्या आपने मेरा ब्रीफकेस देखा है।' कुछ ही देर में वह व्यक्ति देखते-देखते उनके सामने से ओझल हो गया। विमान हादसे में मारे गये लोगों की शिनाख्त करते समय इमरजेंसी टीम के लोगों को उस व्यक्ति का मृत शरीर मिला, जो अपना ब्रीफकेस तलाश रहा था।  

इसके बाद 1970 में एक दिन रडार ऑफिस में बैठे लोगों को सिग्नल मिल रहा था कि रनवे पर कोई आदमी टहल रहा है। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस और फायर डीपार्टमेंट के कर्मचारी रनवे की ओर दौड़े। रडार ऑफिस से पुलिस को रनवे पर टहल रहे आदमी का लोकेशन बताया जा रहा था।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को रनवे पर कोई व्यक्ति नहीं दिखा। इसके बाद कुछ और मिलती-जुलती घटनाएं हुईं और यह माना गया कि रनवे पर उस व्यक्ति की आत्मा टहल रही थी जो विमान हादसे में मारा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें