ऐसा सिर्फ आपने फिल्मों में देखा होगा कि किसी इंसान का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी याददाश्त या आंखों की रोशनी वापस आ जाती है। लेकिन अगर आपको सच में ऐसे इंसान के बारे में पता चले तो कैसा लगेगा? झटका ही न। लेकिन ये सच है।
ऐसा हुआ दक्षिण फ्लोरिडा की रहने वाली 70 वर्षीय मैरी एन फ्रेंको के साथ। साल 1995 में एक कार दुर्घटना में इनकी आंखों की रोशनी चली गई। एक बड़े ऑपरेशन से गुजरने के बाद भी उनकी आंखों की रोशनी वापस न आ सकी।
और रोशनी आई भी तो किसी फिल्मी कहानी की तरह। बीस साल बाद एकाएक गिरकर सिर पर चोट लगने से उनकी आंखें फिर से देखने लगीं।