फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयानेपन में जब छलक आए बचपन... तो हो जाइए अलर्ट

Thu, 27 Sep 2012 12:52 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुढ़ापे में बचपनें की हरकतें कुछ जायज हो जाती हैं क्योंकि लोग मानते हैं कि बुढ़ापे और बचपन में ज्यादा फर्क नहीं होता। लेकिन अगर आपके घर में किसी सयाने या अधेड़ आदमी को बचपन के शौक लग जाएं तो सावधान होने का समय है। लंदन में पिछले दिनों एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया जब मैथ्यू (39) और क्लार्क (42) उम्र के इस पड़ाव पर आकर दोबारा अपने बचपन की ओर चले गए। उनका व्यवहार और स्वभाव बिल्कुल एक बच्चे के समान परिवर्तित हो गया। दो सगे भाइयों में आए इस बदलाव को देखकर घरवाले और आस पास के सभी लोग बेहद हैरान हो गए।

डॉक्टरों का कहना है कि इन दोनों भाइयों को टर्मिनल ल्यूकोडिस्ट्रोफी नामक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीमारी के प्रभाव में आकर माइकल क्लार्क, जो एयरफोर्स में भी काम कर चुके हैं, दस साल के बच्चे की तरह व्यवहार करने लगा। वह अपने दांत बाहर निकालकर बिल्कुल मासूम बच्चे की तरह हंसता है वहीं उसका भाई मैथ्यू तो पूरी तरह खुद को बच्चा ही समझने लगा है। दोनों भाई अपना सारा काम छोड़ सारा समय बस चिप्स, चॉकलेट और स्नैक्स खाकर समय व्यतीत करते हैं। वह पूरा दिन टीवी देखते रहते हैं। अपनी वास्तविक उम्र के लोगों को छोड़कर वह छोटे बच्चों के साथ सांप-सीढ़ी खेलते रहते हैं।
विज्ञापन


पहले तो घरवाले समझते रहे कि दोनों आस पास के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसी हरकतें कररहे हैं। लेकिन जब ज्यादा देर हो गई और दोनों सामान्य नहीं हुए तो घरवाले बैचेन होकर डॉक्टर के पास गए।
विज्ञापन


याद होगा आपके कुछ समय पहले एक फिल्म बनी थी 'पा', इस फिल्म में अमिताभ बच्चन 'प्रोजेरिया; नाम की एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में व्यक्ति छोटी उम्र में ही वृद्धावस्था के चरम पर जाता है। लेकिन लंदन के इन दो भाइयों की उम्र ऐसी नहीं है जिसमें प्रोजेरिया बीमारी हमला कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें