एसिड अटैक से जुड़ी ढेरों घटनाएं आए दिन समाचार पत्रों में छपती रहती हैं। इनमें ज्यादातर मामले दुश्मनी के ही होते हैं। कई मामलों में बेवफाई भी एक मुख्य कारण होता है। लेकिन यहां न तो आपसी रंजिश थी और न ही प्यार-मुहब्बत वाला कोई केस।
तस्वीरों में देखें एक सांप ने कैसे दबोचा अपना शिकार
दोनों लड़कियां आपस में गहरी दोस्त थी फिर भी एक ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले के कारण के बारे में सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी।
जलन के चलते दोस्त ने किया ये सबकुछ
दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थीं हैं और सबसे खास बात दोनों दोस्त थीं। फिर भी इस लड़की ने पूरी साजिश के तहत अपनी दोस्त पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका पूरा चेहरा जल गया।
कैसे दिया घटना को अंजाम
मैरी कोन्ये की उम्र 21 वर्ष है और उसकी ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई थी। घटना दिसंबर 2012 की है लेकिन इस मामले में सुनवाई के तीत पीड़िता ने अपना दर्द बयान किया है।
इस स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी
पीड़िता के मुताबिक वो उसे दिन घर लौट रही थी। उसे लगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। स्वचलित सीढ़ियों पर पहुंचकर उसने पीछे पलटकर देखा तो उसके पीछे बुर्के में कोई था।
दोषी लड़की ने खुद को बचाने के लिए दुर्घटना के समय नकाब पहन रखा था। वो बहुत दूर से पीड़िता का पीछा कर रही थी।
आज भी सहम उठती हैं उस दिन को याद करके
डेली मेल के अनुसार, नाओमी बताती हैं कि उस दिन को याद करके आज भी उनकी रूह कांप उठती है। वो बताती हैं कि उस पल उन्हें लगा कि कोई उन्हें मार डालना चाहता है।
हैरतअंगेजः आसमां से कटे हुए हाथ-पैर की बारिश!
उनका चेहरा पूरी तरह से जल चुका था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई उनके साथ ऐसा कैसे कर सकता है। इतना ही नहीं नाओमी पर हमला करने के बाद कोन्ये ने उसे संदेश लिखा कि अब कौन डरावना लग रहा है।
बदल चुका है सबकुछ
बीते दिनों सुनवाई के दौरान कोर्ट में आरोपी लड़की और पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। जिसमें नाओमी ने बताया वो उसे अपनी अच्छी दोस्त मानती थी और उसने अपना दुख भी उससे बांटा लेकिन उसने उसके साथ बहुत बुरा किया।
6 साल के मासूम की हैरत में डालने वाली करतूत
कोर्ट में दोनों के बयानों से ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे।